शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने किये 2 लाख से अधिक शेयर आवंटित

इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने 2.33 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 2,33,253 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी। कल आवंटित किये शेयर सभी मामलों में कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 42.00 रुपये या 3.21% की कमजोरी के साथ 1,266.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,469.60 रुपये और निचला स्तर 1,124.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!