शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कृषि उपकरण बिक्री में गिरावट

सितंबर में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कृषि उपकरण बिक्री में 18% की गिरावट आयी है।

सितंबर 2017 में 45,788 इकाइयों के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में कृषि उपकरणों की 37,581 इकाइयाँ बेचीं। इनमें महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 44,220 इकाई से 19% घट कर 35,953 इकाई रह गयी। मगर इसका निर्यात 1,568 इकाई से 4% बढ़ कर 1,628 इकाई रहा।
दूसरी ओर सोमवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 13.10 रुपये या 1.52% की गिरावट के साथ 847.60 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 992.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 615.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!