शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, इन्फोसिस और विप्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर, इन्फोसिस और विप्रो शामिल हैं।

टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स की घरेलू सितंबर बिक्री में 20% की बढ़त हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प की सितंबर वाहन बिक्री 7% बढ़त के साथ 7.69 लाख इकाई रही।
आयशर मोटर्स - वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 6,083 इकाई के मुकाबले 6,663 इकाई रही।
टीवीएस मोटर - सितंबर बिक्री 3.59 लाख इकाई से बढ़ कर 4.24 लाख इकाई रही।
मोइल - कंपनी ने फेरो ग्रेड, एसएमजीआर, केमिकल ग्रेड और फाइंस की कीमतों में इजाफा किया।
इन्फोसिस - कंपनी ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के साथ करार किया।
विप्रो - भारत में डेटा केंद्र संचालन में विनिवेश किया।
ओम मेटल - कंपनी ने होटल विभाग में अपनी हिस्सेदारी बेची।
होटल लीला - कंपनी एलआईसी की 22.5 करोड़ रुपये के मूल भुगतान पर दिवालिया हुई।
बजाज फाइनेंस - कंपनी ने ब्याज की निश्चित दरों में बढ़ोतरी की। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!