शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) के उत्पादन में 3.8% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर सितंबर 2018 में कोल इंडिया (Coal India) का मासिक उत्पादन 3.8% की वृद्धि के साथ 4.02 करोड़ टन रहा।

2017 की समान अवधि में कंपनी ने 3.87 करोड़ टन उत्पादन किया था। इस दौरान कोल इंडिया का कुल व्यापार 4.35 करोड़ टन के मुकाबाले 0.8% की बढ़त के साथ 4.39 करोड़ टन रहा। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में देखें तो कंपनी का उत्पादन 23.18 करोड़ टन से 10.6% अधिक 25.64 करोड़ टन और व्यापार 26.90 करोड़ टन से 8.1% बढ़ कर 29.08 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 272.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 272.90 रुपये पर खुला और 268.75 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। साढ़े 12 बजे के करीब यह 3.05 रुपये या 1.12% की बढ़त के साथ 275.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!