शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्स मोटर्स (Force Motors) बिक्री घटी, शेयर फिसला

वाणिज्यिक और यूटिलिटी वाहन निर्माता फोर्स मोटर्स (Force Motors) की सितंबर वाहन बिक्री में साल दर साल आधार पर 42% की भारी गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले वर्ष सितंबर में 3,134 इकाइयों (निर्यात सहित) के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 1,817 इकाइयाँ बेचीं हैं। वहीं अगस्त 2018 में बेचे गये 2,083 वाहनों की तुलना में फोर्स मोटर्स की बिक्री 13% घटी है। इनमें छोटे और हल्के वाहनों की बिक्री 42% घट कर 884 इकाई और यूवी (Utility Vehicle), एसयूवी और ट्रेक्टर बिक्री भी 42% घट कर 933 इकाई रही।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 1,714.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 1,700.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,655.10 रुपये तक गिरा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 24.65 रुपये या 1.44% की कमजोरी के साथ 1,690.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!