शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की सीईओ चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) चंदा कोचर (Chanda Kochhar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बैंक के निदेशक निदेशक मंडल ने तत्काल प्रभाव से चंदा कोचर का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक ने संदीप बक्शी को 5 साल के लिए नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। संदीप बक्शी की नियुक्ति 03 अक्टूबर से प्रभावी है।
गौरतलब है कि चंदा कोचर के खिलाफ वीडियोकॉन ऋण मामले में जाँच चल रही है। इस पर बैंक ने कहा है कि कोचर के खिलाफ चल रही जाँच पर उनके इस्तीफे का कोई असर नहीं पड़ेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने चंदा कोचर को बैंक की सभी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड की जिम्मेदारी से भी मुक्त कर दिया है।
बता दें कि चंदा कोचर और उनके परिवार के सदस्य वीडियोकॉन समूह को दिये गये ऋण में एक-दूसरे को लाभ पहुँचाने और हितों के टकराव के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
कोचर के इस्तीफे का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 303.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 300.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान पौने 2 बजे एक तीखी उछाल के साथ 320.90 रुपये तक चढ़ा। 2.30 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 14.55 रुपये या 4.79% की बढ़त के साथ 318.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!