शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

7% से अधिक टूटा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर

आज बाजार में जबरदस्त बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में 7% से अधिक की गिरावट आयी है।

बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,205.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 1,199.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,105.05 रुपये तक फिसला। अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 84.75 रुपये या 7.03% की कमजोरी के साथ 1,120.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। रिलायंस की बाजार पूँजी भी 7,10,253.93 करोड़ रुपये पर आ गयी है, जो 8,00,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुँच गयी थी।
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। कंपनी ने सोमवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 34,018 इक्विटी शेयर आवंटित किये। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!