शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 340.10 करोड़ रुपये से बढ़ कर 341.79 करोड़ रुपये की हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 84,57,800 इक्विटी शेयरों के आवंटन से हुई है।
बाजार में भारी गिरावट के बीच आज एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स के प्रमुख 31 में से उन 04 शेयरों में रहा, जो हरे निशान में बंद हो सके। बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,960.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,959.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,990.50 रुपये और निचला स्तर 1,941.90 रुपये का रहा। अंत में यह 1.95 रुपये या 0.10% की बढ़त के साथ 1,962.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!