शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राकेश शर्मा बने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के अंतरिम एमडी और सीईओ

केंद्र सरकार ने राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) को आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का अंतरिम प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राकेश शर्मा को 6 महीने के लिए बैंक का एमडी और सीईओ बनाया है। इसके साथ ही बी श्रीराम का बैंक में बतौर सीईओ तीन महीनों का कार्यकाल समाप्त किये जाने का भी ऐलान किया गया है।
बता दें कि आईडीबीआई बैंक से पहले राकेश शर्मा जुलाई 2018 तक केनरा बैंक के प्रधान कार्यकारी अधिकारी थे। इससे पहले पहले वे लक्ष्मी विलास बैंक के प्रमुख रहे हैं।
उधर शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट के बावजूद बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 0.60 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 57.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 89.80 रुपये और निचला स्तर 47.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!