शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के सितंबर उत्पादन और बिक्री में हुई बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के सितंबर उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 में 20,509.7 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 21.84% अधिक 24,988.2 करोड़ टन सीमेंट की बिक्री की। इस दौरान सागर सीमेंट्स का उत्पादन/खरीद 20,169 करोड़ टन के मुकाबले 27.18% की बढ़त के साथ 25,650.7 करोड़ टन रहा।
बिक्री और उत्पादन में बढ़ोतरी से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 650.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 664.00 रुपये पर खुला और 700.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। सवा 11 बजे के करीब यह 9.65 रुपये या 1.48% की तेजी के साथ 660.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!