शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने बढ़ायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों तक वृद्धि कर दी है।

बैंक ने 6 महीनों के लिए यह 8.40% से बढ़ा कर 8.50% कर दी है। हालाँकि बैंक ने एक दिन के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.20% और एक साल की अवधि के लिए 8.75% एमसीएलआर बरकरार रखी है। बैंक ने आधार दर (Base Rate) को भी 9.50% पर बरकरार रखा है।
एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 11.21 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। पौने 1 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.13 रुपये या 1.16% की गिरावट के साथ 11.08 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!