शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला निर्यात ठेका, शेयर मजबूत

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को इजिप्ट बाजार से नया निर्यात ठेका मिला है।

35.56 करोड़ रुपये के ठेके के तहत स्टील स्ट्रिप्स को अपने चेन्नई में स्थित संयंत्र से जनवरी 2019 से 50,000 ट्रक के पहियों की आपूर्ति करनी है। नये ठेके से कंपनी की ट्रक और ट्रेलर क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,016.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,002.15 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर भी रहा है। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 13.25 रुपये या 1.30% की बढ़ोतरी के साथ 1,030.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!