शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा (Sobha) पेश करेगी नयी आवासीय परियोजनाएँ

खबरों के अनुसार रियल एस्टेट कंपनी शोभा (Sobha) उत्तरी बेंगलुरु और गिफ्ट सिटी (गुजरात) में नयी सस्ती आवासीय परियोजनाएँ पेश करने जा रही है।

खबर है कि कंपनी के बेंगलुरु, थ्रिसुर, पुणे और कोचिन में भी नयी परियोजनाएँ शुरू करने की योजना है। इस खबर के सहारे आज शोभा का शेयर पूरे सत्र में हरे निशान में बना रहा।
बीएसई में शोभा का शेयर 393.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 403.95 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 405.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 1.25 रुपये या 0.32% की बढ़त के साथ 395.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!