शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, एनबीसीसी, टाटा इलेक्सी और मारुति सुजुकी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, एनबीसीसी, टाटा इलेक्सी और मारुति सुजुकी शामिल हैं।

कोल इंडिया - कंपनी ने नेवेली लिगनाइट के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए करार किया।
टाटा मोटर्स - साल दर साल आधार पर कुल सितंबर जेगुआर लैंड रोवर बिक्री 12.3% घट कर 57,114 इकाई रह गयी।
एनबीसीसी - एनबीसीसी ने जयपुर में पुराने एमआरईसी परिसर के नवीनीकरण के लिए राजस्थान सरकार के साथ 250 करोड़ रुपये का करार किया।
एनसीएल इंडस्ट्रीज - जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल सीमेंट बिक्री 3.69 लाख मिलियन टन के मुकाबले 4.88 लाख मिलियन टन रही।
सद्भाव इन्फ्रा - सहायक कंपनी ने एनएचएआई के खिलाफ 110.50 करोड़ रुपये का मध्यस्थता मुकदमा जीत लिया।
इन्फीबीम एवेन्यूज - नोमुरा सिंगापुर ने कंपनी के 88,00,694 शेयर बेचे।
इरोज इंटरनेशनल - मल्टीप्लायर शेयर ऐंड स्टॉक ने कंपनी के 5 लाख शेयर बेचे।
टाटा इलेक्सी - 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा इलेक्सी के मुनाफे में 43.57% की वृद्धि दर्ज की गयी।
एंटरटेनमेंट नेटवर्क - एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने अपने एक नये रेडियो स्टेशन का शुभारंभ किया है।
मारुति सुजुकी - साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी के कुल सितंबर उत्पादन में 5.9% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!