शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) जारी करेगी बोनस डिबेंचर

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के निदेशक मंडल ने बोनस डिबेंचर जारी करने के लिए मंजूरी दे दी है।

कंपनी के बोर्ड ने 7 अक्टूबर को हुई अपनी बैठक में बोनस के रूप में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए कंपनी और इसके शेयरधारकों की व्यवस्था की योजना को हरी झंडी दिखा दी। ब्रिटानिया डिबेंचर जारी करने के लिए 869 करोड़ रुपये के संचित लाभ का इस्तेमाल करेगी।
उधर बीएसई में आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 5,539.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 5,690.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसका रुख नीचे की तरफ ही रहा है। 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 24.50 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 5,514.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!