शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने पेश किया डुओ कार्ड, शेयर मजबूत

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों सुविधाएँ देने वाला नया इंडसइंड बैंक डुओ कार्ड पेश किया है।

यह देश में लॉन्च होने वाला पहला डुओ कार्ड है, जिसमें 2 चिप लगी हैं। इसमें से एक चिप डेबिट और दूसरी क्रेडिट कार्ड की है। इसके अलावा इसमें 2 मैग्नेटिक स्ट्रीप दी गयी हैं। बैंक ने कहा है कि इस कार्ड को एनाग्राम तकनीक के जरिये तैयार किया गया है। गौरतलब है कि इस डुओ कार्ड का स्टेटमेंट भी एक ही जारी होगा। दोनों कार्ड का रिवार्ड प्रोग्राम भी एक ही होगा।
इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में बैंक का शेयर 1,607.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,608.15 रुपये पर खुला है। साढ़े 12 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 48.55 रुपये या 3.02% की बढ़ोतरी के साथ 1,656.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!