शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के शेयर में 5% की उछाल

आज सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के शेयर भाव में करीब 5% की बढ़ोतरी हुई है।

बैंक ने अपनी एमसीएलआर में संशोधन किया है। 10 अक्टूबर से प्रभावी नयी दरों में बैंक ने एक दिन के लिए 8.30%, एक महीने के लिए 8.35%, 6 महीनों के लिए 8.60% और 1 साल के लिए 8.85% एमसीएलआर बरकरार रखी है। मगर तीन महीनों के लिए एमसीएलआर 8.40% से बढ़ा कर 8.50% कर दी गयी है। साथ ही बैंक ने आधार दर और बेंचमार्क मुख्य ऋण दर (बीपीएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया है।
इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले 29.75 रुपये पर खुला। 1.30 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 1.45 रुपये या 4.87% की बढ़ोतरी के साथ 31.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख