शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सियाज (Ciaz) बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सियाज (Ciaz) घरेलू बाजार में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कार रही।

कंपनी ने अप्रैल से सितंबर तक सियाज की 24,000 से ज्यादा की इकाइयाँ बेचीं। मौजूदा सियाज ने प्रीमियम सेडान क्षेत्र में 28.8% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी का सियाज का नवीनतम मॉडल अगस्त 2018 में पेश किया। पहले महीने में ही इसकी 10,000 से अधिक बुकिंग हुई।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,691.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 6,735.00 रुपये पर खुल कर 7,049.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 335.10 रुपये या 5.01% की बढ़ोतरी के साथ 7,027.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!