शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने की गृह ऋण पर ब्याज दर में वृद्धि

देश की दूसरी सबसे बड़ी आवासीय वित्त कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने गृह ऋण पर ब्याज दर में वृद्धि की है।

महिला आवेदक / सह-आवेदक के लिए 35 लाख रुपये तक के गृह ऋण पर 8.80% और 35 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए 8.95% ब्याज दर होगी। गैर-महिला आवेदकों के लिए ब्याज दर 5 आधार अंक अधिक होगी।
ब्याज दरें बढ़ाने की खबर और बाजार में तेजी के बीच इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 944.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 965.00 रुपये पर खुल कर 988.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 35.80 रुपये या 3.79% की बढ़ोतरी के साथ 980.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!