शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने शुरू किया नया फैशन स्टोर

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने एक नये फैशन स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने असम में यह नया स्टोर खोला है, जिससे राज्य में इसके 5 फैशन स्टोर हो गये हैं। इसके साथ ही भारत के 15 राज्यों के 157 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 193 हो गयी है, जिनमें 37 कंपोजिट और 156 फैशन स्टोर शामिल हैं।
उधर बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 2,071.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,005.10 रुपये पर खुल कर आज बाजार में भारी गिरावट के दौरान 1,968.35 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। 2.30 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 102.90 रुपये या 4.97% की गिरावट के साथ 1,969.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!