शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में 6% की उछाल

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में आज 6% की मजबूती आयी है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा एग्री सॉल्युशंस (Mahindra Agri Solutions) ने जापान की सुमितोमो कॉर्पोरेशन ग्रुप (Sumitomo Corporation Group) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है। करार के तहत महिंद्रा समिट एग्रीसाइंस (Mahindra Summit Agriscience) नामक एक नयी कंपनी शुरू की जायेगी, जिसमें सुमितोमो की 40% और महिंद्रा एग्री की 60% हिस्सेदारी होगी।
इस साझेदारी के जरिये किसानों द्वारा कीट और नुकसान पहुँचाने वाले कीड़ों से संबंधित चुनौतियों से निबटने के लिए विशेष उत्पाद मुहैया किये जायेंगे। साथ ही महिंद्रा एग्री का फसल संरक्षण व्यापार विकास के अगले चरण में दाखिल होगा। इसी समझौते की खबर का महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 730.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 739.90 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 775.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 43.55 रुपये या 5.96% की बढ़ोतरी के साथ 773.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!