शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मिलाया फ्लिपकार्ट (Flipkart) से हाथ

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ समझौता किया है।

करार के तहत फ्लिपकार्ट की चल रही 'द बिग बिलियन डेज सेल' (The Big Billion Days sale) में स्मार्टफोन खरीदने पर एयरटेल अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं को 4,500 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त लाभ देगी। एयरटेल के प्रीपेड उपभोक्ताओं को फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से मौजूद स्मार्टफोन खरीदने पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
इसके लिए उपभोक्ताओं के खाते में 50 रुपये प्रति वाले 50 डिजिटल वाउचर क्रेडिट किये जायेंगे। इन वाउचरों का इस्तेमाल 199, 249 और 448 रुपये वाले अगले 50 रिचार्ज (या 50 महीनों के भीतर) किया जा सकता है। साथ ही उपभोक्ताओं को मैकमाइट्रिप से 2,000 रुपये का डिजिटल गिफ्ट वाउचर मिलेगा, जिसका उपयोग घरेलू हवाई यात्रा और होटल बुकिंग में किया जा सकेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में एयरटेल का शेयर 286.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 289.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 292.45 रुपये तक चढ़ा। सवा 3 बजे के करीब एयरटेल के शेयरों में 4.75 रुपये या 1.66% की तेजी के साथ 291.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!