शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से विमानन शेयरों में बढ़ोतरी

हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट से भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में मजबूती आयी है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू खुदरा विक्रेताओं द्वारा विमानन टरबाइन ईंधन में कटौती की जा सकती है, जो विमानन कंपनियों की कुल लागत का 40% होता है। आज बीएसई में कारोबारी समाप्त होने पर स्पाइसजेट का शेयर 4.17%, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 5.68% और जेट एयरवेज का शेयर 8.31% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं पिछले एक सप्ताह में देखें तो इन शेयरों में क्रमश: 14%, 10% और 16% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!