शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को क्लोबेटासोल प्रोपियोनेट क्रीम (Clobetasol Propionate Cream) की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।

इस क्रीम का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद में स्थित फॉर्मूलेशन विनिर्माण संयंत्र में किया जायेगा। गौरतलब है कि इस क्रीम का इस्तेमाल सूजन और खुजली के लिए किया जाता है।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 380.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 382.60 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2.35 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.90 रुपये या 0.76% की गिरावट के साथ 377.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!