शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा ग्रुप ने जेट एयरवेज (Jet Airways) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरू की वार्ता

खबरों के अनुसार टाटा ग्रुप (Tata Group) ने जेट एयरवेज (Jet Airways) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए वार्ता शुरू की है।

मुश्किल दौर से गुजर रही नरेश गोयल (Naresh Goyal) द्वारा स्थापित जेट एयरवेज पायलटों को सही समय पर वेतन तक नहीं दे पा रही है। इसी कारण कंपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। खबर है कि टाटा संस जेट एयरवेज में 26% हिस्सेदारी खरीदने के साथ ही प्रबंधन नियंत्रण लेना चाहती है। टाटा के और भी दो विमानन संयुक्त उद्यम हैं। इनमें विस्तारा और एयर एशिया शामिल हैं।
उधर बुधवार को बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 2.85 रुपये या 1.30% की गिरावट के साथ 216.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 883.65 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!