शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) के तिमाही मुनाफे में 4% इजाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में विद्युत उत्पाद कंपनी हैवेल्स इंडिया (Havells India) के मुनाफे में 4% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 171.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 178.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 1,777.36 करोड़ रुपये से 23.3% बढ़ कर 2,190.99 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर ही 2% बढ़ कर 262.5 करोड़ रुपये हो गया, मगर एबिटा मार्जिन 240 आधार अंकों की गिरावट के साथ 12% रहा।
इस बीच साल दर साल आधार पर कंपनी की स्विचगियर आमदनी 28.27% बढ़ कर 423.13 करोड़ रुपये, केबल आमदनी 34.62% अधिक 766.47 करोड़ रुपये और विद्युत उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु व्यापार 42.41% की बढ़त के साथ 457.93 करोड़ रुपये का रहा।
दूसरी ओर बुधवार को बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर 23.00 रुपये या 3.78% की गिरावट के साथ 586.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 728.95 रुपये और निचला स्तर 454.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!