शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को कोलचीसिन (Colchicine) क्रीम के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।

इन गोलियों का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद में स्थित फॉर्मूलेशन विनिर्माण संयंत्र में किया जायेगा। गौरतलब है कि इस दवा का इस्तेमाल गठिया के इलाज के लिए किया जाता है। गठिया की स्थिति रक्त में उच्च यूरिक एसिड स्तर के कारण होती है।
दूसरी ओर बुधवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 3.45 रुपये या 0.91% की गिरावट के साथ 377.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 515.00 रुपये और निचला स्तर 332.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!