शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए शुक्रवार को 6% से अधिक टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

शुक्रवार को यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में 6% से अधिक की कमजोरी आयी।

खबरों के अनुसार आरबीआई (RBI) ने यस बैंक की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें बैंक के मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर का कार्यकाल अप्रैल 2019 तक बढ़ाने की मंजूरी माँगी गयी थी। आरबीआई ने 01 फरवरी 2019 तक बैंक को कपूर का उत्तराधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। बता दें कि पिछले 2 महीनों में यस बैंक का शेयर 46% टूट चुका है।
शुक्रवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर 14.05 रुपये या 6.06% की गिरावट के साथ 217.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 166.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!