शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के मुनाफे में 3.2% की बढ़ोतरी

वर्ष दर वर्ष आधार पर ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 3.22% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 130.03 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 134.22 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 455.2 करोड़ रुपये से 0.6% की बढ़त के साथ 458.1 करोड़ रुपये रही। इसमें ब्याज के साथ ब्रोक्रेज आमदनी 4% अधिक 292 करोड़ रुपये और वितरण आमदनी 19% अधिक 128 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर ही आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का तिमाही एबिटा 2.3% की बढ़त के साथ 222 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 78 आधार अंक अधिक 48.49% रहा। वहीं कंपनी सलाहकार सेवा आमदनी 46 करोड़ रुपये से घट कर 28 करोड़ रुपये की रह गयी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर 9.50 रुपये या 3.71% की गिरावट के साथ 246.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 462.70 रुपये और निचला स्तर 225.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!