शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) बेच सकती है ओकनॉर्थ में हिस्सा

खबरों के अनुसार आवास वित्त कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) यूके में स्थित ओकनॉर्थ होल्डिंग्स (OakNorth Holdings) में हिस्सेदारी बेच सकती है।

इस समय ओकनॉर्थ होल्डिंग्स में इंडियाबुल्स हाउसिंग की 18.7% हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य करीब 4,500 करोड़ रुपये है। खबर है कि कंपनी पूरी या कुछ शेयरधारिता की बिकवाली एक महीने के भीतर एक प्राइवेट इक्विटी फंड को बेच सकती है। यह पीई फंड ओकनॉर्थ होल्डिंग्स की 30% हिस्सेदारी खरीद रहा है।
इस खबर का इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर पर शानदार असर पड़ा है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 654.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 662.00 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 720.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11 बजे के करीब यह 52.80 रुपये या 8.07% की बढ़त के साथ 707.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!