शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के मुनाफे में 29.5% की गिरावट

वित्त वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जस्ता, सीसा और चांदी की उत्पादक हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का मुनाफा साल दर साल आधार पर 29.5% घटा।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 2,584 करोड़ रुपये से घट कर 1,815 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी भी 5,309 करोड़ रुपये से 10% की गिरावट के साथ 4,777 करोड़ रुपये रह गयी। इस दौरान हिंदुस्तान जिंक का एबिटा 22.8% की गिरावट के साथ 2,334 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 48.9% रह गया।
सालाना आधार पर ही हिंदुस्तान जिंक की चांदी बिक्री में 8% और सीसा में 24% की बढ़ोतरी और जिंक में 20% की गिरावट दर्ज की गयी। गौरतलब है कि हिंदुस्तान जिंक का खनन किया गया धातु उत्पादन तिमाही आधार पर 10% और सालाना आधार पर 44% की बढ़ोतरी के साथ 232 किलोटन रही, जो किसी भी तिमाही में सर्वाधिक है। कंपनी के कुल खनन को लौह अयस्क से सहारा मिला, जिसमें 33% की वृद्धि दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 285.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 287.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर में उतार-चढ़ाव रहा, जिससे यह 293.00 रुपये तक चढ़ा, और 279.60 रुपये तक फिसला। अंत में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 3.25 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 282.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!