शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी में 1.25 अरब डॉलर का निवेश

6 वैश्विक निवेशक कंपनियों ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक इकाई एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) में 1.25 अरब डॉलर के निवेश के लिए सहमति जतायी है।

इन कंपनियों में वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus), टेमासेक (Temasek), सिंगटेल (Singtel) और सॉफ्टबैंक ग्रुप इंटरनेशनल (SoftBank Group International) शामिल हैं। भारती एयरटेल इस पूँजी का इस्तेमाल यूके में शुरू की गयी एयरटेल अफ्रीका के मौजूदा 5 अरब डॉलर का ऋण घटाने और अपने अफ्रीकी कारोबार के विस्तार के लिए करेगी।
आगे एयरटेल अफ्रीका का आईपीओ भी आने वाला है, जिसकी घोषणा भारती एयरटेल ने फरवरी में की थी। आईपीओ के जरिये प्राप्त होने वाली पूँजी से भी कंपनी का ऋण घटाया जायेगा।
भारती एयरटेल ने 2010 में 10.7 अरब डॉलर में मोबाइल सेवा कंपनी जेन (Zain) को खरीद कर अफ्रीका में कारोबार की शुरुआत की थी।
इस घोषणा के बीच एयरटेल के शेयर में आज 1% की मजबूती आयी है। बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 285.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 287.50 रुपये पर खुल कर 298.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी का शेयर 2.95 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 288.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!