शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा और आमदनी बढ़ने के बावजूद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के मुनाफे में 0.8% की बढ़ोतरी हुई।

2017 की समान तिमाही में 698.20 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 704.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 8,266.08 करोड़ रुपये की तुलना में 17.3% अधिक 9,698.14 करोड़ रुपये रही। हालाँकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है बीमा कारोबार में कम लाभप्रदता का असर बजाज फिनसर्व के नतीजों पर पड़ा। कंपनी के नतीजे आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुमान से कमजोर रहे।
वहीं केरल में आयी बाढ़ से बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस का मुनाफा 30% घट कर 182 करोड़ रुपये रह गया, जिसमें बजाज फिनसर्व की 74% हिस्सेदारी है। बजाज फिनसर्व के एक और संयुक्त उद्यम बजाज अलायंज लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा 29% घट कर 132 करोड़ रुपये रहा।
बाजार में मजबूती और बेहतर नतीजों के बावजूद बीएसई में बजाज फिनसर्व का शेयर 5,163.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 5,185.70 रुपये पर खुल कर 10 बजे के आस-पास 4,960.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। 12 बजे के करीब कंपनी का शेयर 96.25 रुपये या 1.86% की गिरावट के साथ 5,066.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!