शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों की वापस खरीद से पहले एम्फैसिस (Mphasis) में 3.50% से ज्यादा गिरावट

आज आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) के शेयर भाव में 3.50% से अधिक की कमजोरी आयी है।

कंपनी गुरुवार को 73.2 लाख शेयरों को 1,350 रुपये की दर से वापस खरीदने जा रही है। 01 अक्टूबर को एम्फैसिस के निदेशक मंडल की बाय-बैक समिति शेयरों की वापस खरीद के लिए 1,350 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया था।
साथ ही कंपनी ने उन योग्य शेयरधारकों की पहचान करने, जिनसे शेयर वापस खरीदे जाने हैं और उन्हें प्रस्ताव पत्र भेजने के लिए 25 अक्टूबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया था। इससे पहले 2017 में भी एम्फैसिस ने 635 रुपये प्रति की दर से बायबैक ऑफर पेश किया था।
बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 1,065.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 997.00 रुपये पर खुला। शुरआती सत्र में यह 969.95 रुपये के निचले भाव तक गिरा। दोपहर पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 39.10 रुपये या 3.67% की गिरावट के साथ 1,028.10 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!