शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया शेयरों का आवंटन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 49,250 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले कंपनी ने 01 अक्टूबर को इसी योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले ही 34,018 शेयरों का आवंटन किया था।
दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आज 1.5% से ज्यादा की गिरावट आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,046.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 1,036.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,040.05 रुपये का रहा, यानी यह पूरे सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका। 1,017.00 रुपये का निचला स्तर छूकर अंत में रिलायंस का शेयर 16.40 रुपये या 1.57% की गिरावट के साथ 1,030.20 रुपये पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि एचडीएफसी और भारती एयरटेल के साथ रिलायंस में आयी कमजोरी का दबाव आज बाजार सूचकांकों पर देखने को मिला, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी 7 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गये। इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 6,52,989.63 करोड़ रुपये है, जो कुछ समय पहले 8 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुँच गयी थी। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!