शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) खरीदेगी ऊषा मार्टिन (Usha Martin) का स्टील कारोबार

टाटा स्टील (Tata Steel) की सहायक कंपनी टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) ऊषा मार्टिन (Usha Martin) का स्टील कारोबार खरीदेगी।

4,300-4,700 करोड़ रुपये के इस सौदे के साथ ही टाटा स्पॉन्ज स्टील कारोबार में कदम रखेगी। बीएसई पर सूचीबद्ध ऊषा मार्टिन विश्व की सबसे बड़ी वायर रोप निर्माता कंपनियों में से एक है। साथ ही यह देश की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनी भी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने पिछले महीने ही ऊषा मार्टिन के स्टील कारोबार के अधिग्रहण के लिए समझौते की घोषणा की थी।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर 788.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 793.40 रुपये पर खुल कर 802.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनी का शेयर सुबह से हरे निशान में बरकरार है। 12.40 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 12.10 रुपये या 1.53% की तेजी के साथ 801.00 रुपये पर चल रहा है।
वहीं टाटा स्टील के शेयर का रुख भी ऊपर की तरफ है। 561.60 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद टाटा स्टील का शेयर 11.80 रुपये या 2.16% की मजबूती के साथ 558.35 रुपये पर है। इसके साथ ही ऊषा मार्टिन के शेयरों में पिछले बंद भाव की तुलना में 0.35 रुपये (1.26%) की वृद्धि के साथ 28.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!