शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने 37,000 से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

आज बैंक ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत विकल्पों का उपयोग करने वालों को 10 रुपये प्रति वाले 37,425 इक्विटी शेयर आवंटित किये। ये शेयर हर मामले में बैंक के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे। इससे पहले इंडसइंड बैंक ने 17 अक्टूबर को 10 रुपये प्रति वाले ही 1,96,7 53 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे।
उधर बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,491.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह बढ़त के साथ 1,501.70 रुपये पर खुला। आज इसका ऊपरी स्तर 1,501.70 रुपये और निचला स्तर 1,436.55 रुपये रहा है। अंत में बैंक का शेयर 46.80 रुपये या 3.14% की कमजोरी के साथ 1,445.10 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 2,037.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 1,423.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। इस समय इंडसइंड बैंक की बाजार पूँजी 86,941.67 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!