शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने किया शेयरों का आवंटन

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने 13.5 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को 34,331 परिवर्तनीय डिबेंचरों के कंवर्जन पर 2 रुपये मूल कीमत वाले 13,73,240 इक्विटी शेयरों को 2,688 रुपये के प्रीमियम के साथ आवंटित किया। इसके साथ ही पिरामल एंटरप्राइजेज की चुकता शेयर पूँजी 36,26,22,436 रुपये से बढ़ कर 36,53,68,916 रुपये की हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 55.95 रुपये या 3.00% की बढ़ोतरी के साथ 1,921.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 52 हफ्तों का शिखर 3,302.55 रुपये और निचला स्तर 1796.75 रुपये का रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 34,835.32 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!