शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में 8% की जोरदार उछाल

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में आज 8% की तीखी उछाल आयी है।

जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 55.84% की भारी गिरावट के बावजूद निवेशक बैंक के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। बैंक ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किये थे, जिनका असर आज इसके शेयर पर पड़ रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 55.84% की गिरावट आयी है। 2,058.2 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का मुनाफा घट कर 908.88 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि यह जानकारों के अनुमान से बेहतर है। विश्लेषकों ने बैंक के लिए 815 करोड़ रुपये का अंदाजा लगाया था।
बैंक के प्रावधान और आकस्मिक व्यय तिमाही आधार पर 33.11% और वार्षिक आधार पर 11.30% सुधर कर 3,944.29 करोड़ रुपये के रह गये। वहीं एनपीए पर गौर करें तो बैंक के एनपीए अनुपात में भी सुधार हुआ है। बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 3.65% रहा, जो पिछली तिमाही में 4.19% और 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 4.43% रहा था।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 315.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 328.90 रुपये पर खुला है। 342.10 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद सवा 10 बजे के करीब यह 25.15 रुपये या 7.98% की तेजी के साथ 340.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!