शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट्स (India Cements) ने किया स्प्रिंगवे माइनिंग के अधिग्रहण के लिए करार

सीमेंट निर्माता इंडिया सीमेंट्स (India Cements) ने खनन कंपनी स्प्रिंगवे माइनिंग (Springway Mining) की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

182.89 करोड़ रुपये के सौदे के तहत इंडिया सीमेंट्स स्प्रिंगवे माइनिंग का अधिग्रहण चरणबद्ध तरीके से करेगी। इस खरीदारी के जरिये इंडिया सीमेंट्स ने मध्य प्रदेश में एक सीमेंट संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य बनाया है। इस खबर से आज इंडिया सीमेंट्स के शेयर भाव में करीब 4% की बढ़ोतरी हुई।
बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर 81.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 83.30 रुपये पर खुला। सुबह से ही इसका रुख ऊपर की ओर रहा। 87.10 रुपये का शिखर छूने के बाद अंत में यह 3.25 रुपये या 3.98% की तेजी के साथ 85.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 205.90 रुपये और निचला स्तर 80.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!