शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के मुनाफे में 48.3% की गिरावट

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के शुद्ध लाभ में 48.3% की गिरावट आयी है।

2017 की समान अवधि में 2,357.40 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,218.71 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि भारत पेट्रोलियम की शुद्ध आमदनी 64,133.01 करोड़ रुपये से 29.23% की वृद्धि के साथ 82,884.82 करोड़ रुपये हो गयी। भारत पेट्रोलियम के नतीजे जानकारों के अनुसान से कमजोर रहे।
गौरतलब है कि कंपनी का सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 7.97 डॉलर प्रति के मुकाबले 5.57 प्रति डॉलर रह गया, जिससे इसके मुनाफे पर असर पड़ा है। जीआरएम, एक तेल रिफाइनरी द्वारा उत्पादित माल के मूल्य और उत्पादन में उपयोग की जाने वाली कच्चे माल की कीमत के बीच का अंतर है।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही कंपनी ने 70 लाख टन के मुकाबले 8.1% अधिक 75.7 लाख टन कच्चे तेल को ईंधन में बदला। वहीं भारत पेट्रोलियम की बाजार बिक्री 3% बढ़ कर 1.008 करोड़ टन रही। मगर कंपनी का निर्यात 12.1% घट कर 5.1 लाख टन रह गया।
कमजोर नतीजों का भारत पेट्रोलियम के शेयर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 276.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 273.70 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह हरे निशान में नहीं आ सका है। साढ़े 10 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 9.30 रुपये या 3.36% की कमजोरी के साथ 267.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!