शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने स्वीडन में शुरू किया डिजिटल इंजीनियरिंग केंद्र

वैश्विक इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता कंपनी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में नया डिजिटल इंजीनियरिंग केंद्र शुरू किया है।

कंपनी ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहले ही एक विकास केंद्र स्थापित किया है। नये केंद्र से क्षेत्र में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी के उपभोक्ताओं के लिए निकटवर्ती विकास सुविधा मुहैया की जायेंगी।
बता दें कि उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी पिछले 1 दशक से कई बड़े ब्रांडों के लिए पसंदीदा इंजीनियरिंग सहायक रही है। कंपनी ने कई नयी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकास और डिजिटल इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू किये हैं।
इस खबर के बीच एलऐंडटी टेक्नोलॉजी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 1,678.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1678.00 रुपये पर खुल क सत्र के दौरान 1,727.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 25.25 रुपये या 1.50% की तेजी के साथ 1,703.45 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!