शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नया शोरूम शुरू करने की खबर से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर में मजबूती

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने 250वें कारोबारी शोरूम का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने देहरादून में अपने नये शोरूम की शुरुआत की है। भारत में कारोबारी नेटवर्क सबसे तेजी से बढ़ने वाला रिटेल नेटवर्क है। यह नेटवर्क 193 शहरों में स्थित है। मारुति का कहना है कि कंपनी का यह नेटवर्क साझेदारी, विश्वसनीयता और दक्षता मूल्यों से तैयार हुआ है। नया शोरूम खुलने की खबर से मारुति सुजुकी के शेयर में करीब 6% की मजबूती आयी है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,709.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 6,795.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 7,110.00 रुपये तक चढ़ा। 3 बजे के करीब मारुति के शेयरों में 400.40 रुपये या 5.97% की वृद्धि के साथ 7,110.00 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख