शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के मुनाफे में 17% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के मुनाफे में 16.94% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 349.59 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 408.82 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान टाटा केमिकल्स की शुद्ध आमदनी 2,690.19 करोड़ रुपये से 10.1% बढ़ कर 2,960.66 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 2,740 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.2.55% अधिक 3,084 करोड़ रुपये रही।
टाटा केमिकल्स की उपभोक्ता वस्तु आमदनी 22% बढ़ोतरी के साथ 460 करोड़ रुपये, मूल रसायनिक उत्पाद आमदनी 7% अधिक 2,033 करोड़ रुपये और विशिष्ट उत्पादों से प्राप्त आमदनी 12% की बढ़ोतरी के साथ 669 करोड़ रुपये हो गयी।
हालाँकि आमदनी और मुनाफा बढ़ने के बावजूद टाटा स्टील के जुलाई-सितंबर तिमाही एबिटा में गिरावट आयी है। कंपनी का एबिटा 5.6% की गिरावट के साथ 602.03 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 338 आधार अंक घट कर 20.3% रह गया।
उधर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर शुक्रवार को 8.55 रुपये या 1.24% की वृद्धि के साथ 695.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 786.95 रुपये और निचला स्तर 623.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!