शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट

वर्ष दर वर्ष आधार पर वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की अक्टूबर ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट आयी है।

कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 1,591 इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 28% कम 1,046 ट्रैक्टर बेचे। वहीं इस दौरान इसके विद्युत चालित हलों की बिक्री भी 986 इकाइयों से 15.5% की गिरावट के साथ 833 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में वीएसटी टिलर्स का शेयर शुक्रवार को बाजार में आयी जोरदार उछाल के बावजूद 20.30 रुपये या 1.09% की गिरावट के साथ 1,842.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,085.00 रुपये और निचला स्तर 1,550.00 रुपये रहा है। इस समय वीएसटी टिलर्स की बाजार पूँजी 1,592.18 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख