शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) को मिला 1,512 करोड़ रुपये का ठेका

ग्लोबल डेटा नेटवर्क सॉल्युशंस कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) को महाराष्ट्र में भारतनेट-II (BharatNet-II) लागू करने के लिए 1,512 करोड़ रुपये की महानेट-I (MahaNet-I) परियोजना मिली है।

दरअसल सरकारी नोडल एजेंसी महाराष्ट्र इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन (Maharashtra Information Technology Corporation) का लक्ष्य फाइबर नेटवर्क के माध्यम से महानेट-I परियोजना के जरिये 13,000 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ना है।
इसी परियोजना के तहत स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज महाराष्ट्र के 8 जिलो की 4,050 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ेगी, जिससे 75 लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।
हालाँकि बाजार में गिरावट के बीच ठेका मिलने की खबर का स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा। बीएसई में कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले सपाट 374.60 रुपये पर ही खुला। स्टरलाइट का शेयर सुबह से ही दबाव में है। साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.55 रुपये या 1.75% की कमजोरी के साथ 368.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!