शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, फोर्टिस हेल्थकेयर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स और डीएचएफएल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, फोर्टिस हेल्थकेयर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स और डीएचएफएल शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - आदित्य बिड़ला कैपिटल, बालमेर लॉरी, क्यूपिड, ग्रेफाइट इंडिया, डॉ लाल पैथलैब्स और वोल्टास
एवरेडी इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 32% की गिरावट के साथ 25 करोड़ रुपये रह गया।
विप्रो - विप्रो ने चेक पॉइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता किया।
शीला फॉम - शुद्ध लाभ 30% घट कर 22 करोड़ रुपये रह गया।
आयनॉक्स विंड - जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1.5 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 436.6 करोड़ रुपये रही।
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन - हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन राइट्स इश्यू के जरिये इक्विटी शेयर जारी करेगी।
फोर्टिस हेल्थकेयर - कंपनी को 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 166.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक का शुद्ध मुनाफा 40.3% की गिरावट के साथ 944.9 करोड़ रुपये रह गया।
एपीएल अपोलो - साल दर साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 34.4% घट कर 26.6 करोड़ रुपये रह गया।
करुर वैश्य बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
गोदरेज एग्रोवेट - साल दर साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 17% की वृद्धि के साथ 99 करोड़ रुपये रहा।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स ने गल्फ ऑयल के साथ समझौता किया।
डीएचएफएल - डीएचएफएल ने 1,775 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र का पुनर्भुगतान किया। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!