शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) ने कमाया 2,309 करोड़ रुपये का मुनाफा

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर विद्युत उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) ने 7.86% की बढ़ोतरी के साथ 2,309.49 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में पावर ग्रिड 2,141.04 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस अवधि में कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 7,252.8 करोड़ रुपये से 14.2% की बढ़ोतरी के साथ 8,283 करोड़ रुपये रही। पावर ग्रिड की वितरण आमदनी 15.4% बढ़ कर 8,154 करोड़ रुपये और कंसल्टेंसी आमदनी 19.6% अधिक 139 करोड़ रुपये रही, जबकि दूरसंचार आमदनी 6.9% की गिरावट के साथ 162 करोड़ रुपये रह गयी।
पावर ग्रिड के नतीजों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि उम्मीद से कम आमदनी और अनुमान से अधिक खर्चों ने कंपनी के मुनाफे को प्रभावित किया। पावर ग्रिड के परिणामों को ब्रोकिंग फर्म ने अनुमान से कमजोर बताया है।
वहीं पावर ग्रिड का एबिटा साल दर साल आधार पर ही 7.7% की वृद्धि के साथ 6,972 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 510 आधार अंक घट कर 84.2% रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 185.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 189.00 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के करीब यह 0.90 रुपये या 0.48% की बढ़त के साथ 186.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!