शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एमसीएलआर (MCLR) में किया इजाफा

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.05% से बढ़ा कर 8.15%, एक महीने के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.20% से 8.30%, 6 महीनों के लिए 8.40% से 8.50% और एक साल के लिए 8.55% से बढ़ा कर 8.65% एमसीएलआर कर दी।

बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी ओर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 111.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 113.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद साढ़े 11 बजे इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। सवा 12 बजे के करीब यह 0.45 रुपये या 0.40% की बढ़त के साथ 111.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!