शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिला इजराइल और जापान में पेटेंट

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को इजराइल और कनाडा में 1-1 पेटेंट मिला है।

कंपनी को ये पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए मिले हैं। कंपनी को इजराइल में मिले पेटेंट की वैधता 2036 और जापान में प्राप्त हुए पेटेंट की वैधता 2034 तक है। पेटेंट मिलने की सकारात्मक खबर से सुवेन लाइफ के शेयर में आज मजबूती आयी है।
बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 240.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 243.45 रुपये पर खुला और साढ़े 10 बजे के करीब एक हल्की उछाल के साथ 245.60 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के करीब यह 1.85 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 242.60 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 337.70 रुपये और निचला स्तर 163.30 रुपये तक गिरा है। इस समय सुवेन लाइफ की बाजार पूँजी 3,087.87 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!